BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2026, 11:32 am
KHABAR : माननीयों के लिए बनेंगे स्विमिंग पूल, जिम और रेस्टोरेंट, विधायकों के नए आवास में तीसरे चरण का खाका तैयार, विधानसभा स्तर पर तैयारी लगभग पूरी, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश के माननीयों के लिए 15.38 करोड़ की लागत से स्विमिंग पूल, जिम और रेस्टोरेंट बनेंगे।विधायकों के नए आवास में तीसरे चरण का खाका भी तैयार है। विधानसभा स्तर पर तैयारी लगभग पूरी है। अरेरा हिल्स में 300 विधायकों के लिए नए आवास बनेंगे। स्पीकर, नेता प्रतिपक्ष और प्रमुख सचिव के लिए 4 से 5 करोड़ रुपए तक की लागत वाले नए बंगले भी प्रस्तावित है।


दरअसल अभी विधानसभा में विधायकों की संख्या 230 है। नए परिसीमन को देखते हुए 300 आवास बनाए जाएंगे। स्पीकर का नया बंगला 4.76 करोड़, डिप्टी स्पीकर और नेता प्रतिपक्ष का बंगला 4.24 करोड़ और विधानसभा के प्रमुख सचिव का बंगला के लिए 4.09 करोड़ का प्रस्ताव है।


छह मंजिल वाले 8 टॉवर खड़े होंगे
पहले चरण का काम विधायक विश्रामगृह के पास शुरू हो गया है। पहले विधायकों के लिए 102 आवास बनाए जा रहे हैं। दूसरे फेज में 198 आवास बनेंगे। छह मंजिल वाले 8 टॉवर खड़े होंगे। तीसरे चरण में स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, नेता प्रतिपक्ष और प्रमुख सचिव के बंगलों का प्रस्ताव है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE