BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2026, 1:45 pm
BIG NEWS : अवैध शराब के विरूद्ध मंडफिया थाना पुलिस और जिला आबकारी टीम की संयुक्त कार्रवाई, 55 बोतल अवैध हथकड शराब जब्त, दस हजार लीटर वॉश की नष्ट, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। अवैध शराब के विरूद्ध  मण्डफिया थाना पुलिस तथा जिला आबकारी टीम  ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दस हजार लीटर वॉश सहित 9 शराब की भट्टीयां नष्ट की गई। 55 बोतल अवैध हथकड़ शराब भी जब्त।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अवैध शराब की रोकथाम एवं धरपकड हेतु बलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में गुरुवार को एएसपी सरिता सिह के निर्देशन में एवं डीवाईएसपी भदेसर विनोद लखारा, डीवाईएसपी बड़ीसादड़ी देशराज कुलदीप  के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी मण्डफिया रविन्द्र सेन, थानाधिकारी बड़ीसादड़ी भवानी शंकर , थानाधिकारी डु़ंगला शैतान सिह, थानाधिकारी म़गलवाड़ भगवानलाल, थानाधिकारी भदेसर विनोद मेनारिया , थानाधिकारी निकुंभ रामसिंह मय जाप्ता व आबकारी टीम जिला चितौडगढ द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 15 जनवरी को पुलिस थाना मण्डफिया क्षेत्र के गांव तरजेला में प्रातःकाल दबिश दी गई। दौराने दबिश खेत खलियान व अलग-अगल जगह पर दबिश देते हुए करीब 10,000 लीटर वॉश, 08 पुरानी भट्टीयां, 01 चालू भट्टी मौके पर नष्ट की गई तथा अलग-अगल जगह से कुल 55 बोतल अवैध देशी हथकड शराब जब्त की गई। आरएमएल केम्पा क्लासिक विस्की के 48 पव्वे जब्त किये जाकर संयुक्त रूप से कुल 05 प्रकरण दर्ज किये गये। अवैध शराब के विरुद्ध दर्ज प्रकरणों में अनुसंधान जारी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE