BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2026, 1:59 pm
KHABAR : प्राचीन श्री श्याम मंदिर में भजन संध्या, भजन गायक जीतू धोरा और अजय पाटीदार ने बांधा समां, श्याम नाम की गूंज से रातभर भक्तिमय रहा तिलक मार्ग, ग्यारस पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर के तिलक मार्ग स्थित प्राचीन श्री श्याम मंदिर में बुधवार रात भजन संध्या का आयोजन किया गया। मोरवी नंदन मित्र मंडल द्वारा ग्यारस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु उमड़े। देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक जीतू धोरा (रतलाम) और अजय पाटीदार (मंदसौर) ने मंच संभाला। उनकी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति पर पांडाल में मौजूद श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे। भक्ति का यह सिलसिला भोर होने तक जारी रहा। कलाकारों की सुरीली आवाज और वाद्य यंत्रों की थाप ने पूरे माहौल को श्याममय बना दिया। कार्यक्रम के दौरान भव्य रंगारंग आतिशबाजी भी की गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा के अलौकिक श्रृंगार के दर्शन किए। कार्यक्रम का समापन महाआरती के साथ हुआ, जिसमें देर रात तक भारी भीड़ मौजूद रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE