खरगोन। जिला अस्पताल में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की कायाकल्प टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल के अलग-अलग विभागों में जाकर व्यवस्थाओं और मरीजों को मिल रही सुविधाओं की जांच की। सुबह करीब 11 बंजे तीन सदस्यीय टीम अस्पताल पहुंची। यहां ओपीडी, इमरजेंसी और दवा वितरण कक्ष की स्थिति देखी।
कायाकल्प टीम का निरीक्षण सुबह शुरू हुआ और शाम तक चला। इस दौरान अस्पताल के वार्ड, ओपीडी, इमरजेंसी, लैब और दवा वितरण कक्ष की स्थिति देखी गई। अस्पताल प्रबंधन निरीक्षण को लेकर पहले से तैयार था और साफ-सफाई व अन्य जरूरी व्यवस्थाएं पहले ही दुरुस्त कर ली गई थीं।
टीम में शामिल डॉ आदित्य गढ़वाल क्वालिटी नोडल जिला बुरहानपुर, धीरज चौधरी सहायक अस्पताल प्रबंधक बुरहानपुर, शेरान विल्सन जिला क्वालिटी नोडल झाबुआ ने सर्विस प्रोविजन एवं सफाई, दूसरा क्लिनिकल सर्विसेज, तीसरा सपोर्ट सर्विसेज, चौथा इनफेक्शन कंट्रोल, पांचवा पेशेंट राइट्स, छठा क्वालिटी मैनेजमेंट, सातवां आउट कम, आठवां इनपुट का जायजा लिया। जांच दल ने बताया अस्पताल का एरिया बड़ा है, जिससे स्टाफ को चुनोतियो का सामना करना पड़ता है। व्यवस्थाओं में सुधार की दरकार है।