BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2026, 3:32 pm
KHABAR : मकर संक्रांति पर्व के साथ उत्साह और उल्लास के साथ शुरू,  पूजन-दर्शन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत, शहर में शोभायात्रा, महाराष्ट्र के ढोल दल आकर्षण का केंद्र, पढे़ अबरार पठान की खबर 

Share On:-

खरगोन। नवग्रह की नगरी खरगोन का नगर गौरव दिवस बुधवार को मकर संक्रांति पर्व के साथ उत्साह और उल्लास के साथ शुरू हुआ। सुबह नवग्रहों के पूजन-दर्शन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। शाम को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई आयोजन स्थल कुंदा तट पहुंची।


शोभायात्रा में महाराष्ट्र के ढोल दल आकर्षण का केंद्र रहा। कुंदा तट पर आकर्षक सज्जा की गई। रात में पूरा घाट दूधिया रोशनी से जगमगा उठा। नदी में लगाए गए रंगीन फव्वारे दर्शकों को आकर्षित करते नजर आए। शाम 7 बजे कुंदा नदी किनारे गणेश मंदिर के सामने दीपदान और महाआरती की। भव्य और रंगारंग आतिशबाजी की गई। धार्मिक, सांस्कृतिक और अध्यात्म का संदेश देती प्रस्तुतियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इस दौरान विधायक बालकृष्ण पाटीदार, कलेक्टर भव्या मित्तल, नपाध्यक्ष छाया जोशी, उपाध्यक्ष भोलू कर्मा, सीएमओ कमला कौल सहित सभापति आदि मौजूद थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE