BREAKING NEWS
BIG NEWS : नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, मालवा के.. <<     NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास की धूम, पांच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही अनसुईया देवी जायसवाल, परिवार.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जुगमिया रावजी और रात.. <<     KHABAR : बेटी के सम्मान में आगे आई पुलिस, शामगढ़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : नीमच जिले में खुले बोरवेल से होने वाली.. <<     KHABAR : रतलाम में पहली बार होगा पोरवाल प्रीमियर.. <<     KHABAR : कर्मचारी चयन बोर्ड पर भविष्य से खिलवाड़ का.. <<     'इंजेक्शन लगाते ही टूट गईं सांसें',बक्सवाहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देशभक्ति के तरानों से गूंजा टाउन हॉल,.. <<     BIG NEWS : 20 जून के बाद मानसून की एंट्री, प्री-मानसून.. <<     BIG NEWS : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और हरीश चौधरी.. <<     खरगोन के झिरन्या में खाद संकट, वन अधिकार.. <<     KHABAR : पक्की छत, पक्का भरोसा- खातीखेड़ा में पीएम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में मंथन,.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जोन के आईजी बनने के बाद पहली बार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2026, 3:46 pm
BIG NEWS : नीमच जिले के गिलियन-बैरे सिंड्रोम से दो मासूमों की मौत, क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल, संदिग्ध मामलों को लेकर कांग्रेस का विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। नीमच जिले के मनासा क्षेत्र में गिलियन- बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) के संदिग्ध मामलों को लेकर कांग्रेस ने कड़ा रुख अपनाया है। बीमारी की चपेट में आकर दो मासूम बच्चों की मौत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में बताया गया कि मनासा क्षेत्र में जीबीएस के सात अन्य संदिग्ध मामले सामने आए हैं, जिससे क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है। कांग्रेस ने जिले में न्यूरो विशेषज्ञ की नियुक्ति, जीबीएस जांच की समुचित सुविधा उपलब्ध कराने, महंगे इंजेक्शन (आईवीआईजी) को निशुल्क उपलब्ध कराने, प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा डोर-टू-डोर सर्वे अभियान तेज करने की मांग की है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिले में उपचार की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण मरीजों को बाहर रेफर किया जा रहा है, जो गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए भारी आर्थिक बोझ साबित हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

इसके साथ ही नीमच जिले में दूषित पेयजल की आपूर्ति न हो, इसे लेकर भी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के दौरान जिले भर से कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ज्ञापन का वाचन जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE