मंदसौर। जिला सैनिक कल्याण संयोजक द्वारा बताया गया कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय मंदसौर द्वारा मंदसौर एवं नीमच जिलो में निवासरत पूर्व सैनिको और वीर नारियों के लिए जिला सैनिक कल्याण कार्यालय परिसर में गरिमामयपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सशस्त्र सेना वेटरन्स दिवस के आयोजन की शुरुआत ग्रुप केप्टन संजय दीक्षित (से.नि) जिला सैनिक कल्याण अधिकारी द्वारा देश की एकता और अखंडता के लिए निरूस्वार्थ भाव से योगदान देने वाले देश की बहादुर सेना के अमर वीर बलिदानियों / सपूतो को श्रद्दांजलि अर्पित करने और उनके योगदान की याद करते हुए इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगो के स्वागत से हुई। इसके उपरांत सशस्त्र सेना वेटरन्स दिवस के आयोजन में उपस्थित वीर नारियों का सम्मान किया गया एवं सब लोगो ने स्वल्प आहार और जल पान का आनंद लिया।
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी, कल्याण संयोजक, कार्यालय के कर्मचारी, मास्टर वारंट अफसर रतन सिंह शक्तावत (से. नि.), सूबेदार आर एस प्रजापत (से.नि.), पूर्व सैनिक लक्ष्मी नारायण संवालिया, पूर्व सैनिक आरसी शुक्ला, पूर्व सैनिक सन्नी भावसार, पूर्व सैनिक मिट्ठू सिंह, प्रीती जोशी, वंदना, सुनीता देवी व आश्रित उपस्थित रहे।