प्रतापगढ़। जिला मुख्यालय स्थित एरियापति रोड, गली नंबर-3 में संचालित संजीवनी सेवा संस्थान के कार्यालय परिसर का गुरुवार को सेवानिवृत्त सहायक कृषि अधिकारी महेंद्र वर्मा ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान द्वारा संचालित सहजन (मोरिंगा) आधारित औषधीय खेती तथा कन्यादान महादान योजना के कार्यों का विस्तारपूर्वक निरीक्षण किया।
अवलोकन के दौरान महेंद्र वर्मा ने संस्थान की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि संजीवनी सेवा संस्थान सामाजिक सरोकारों से जुड़े सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में संस्थान द्वारा कृषि एवं प्रशिक्षण से संबंधित आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में वे सहभागी बनकर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर संस्थान के सचिव अमर सिंह ने सेवानिवृत्त कृषि अधिकारी का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अनुभवी अधिकारियों का मार्गदर्शन संस्थान के लिए सदैव प्रेरणादायी रहता है।
कार्यक्रम में जिला सहायक अनुसिया मीणा, फील्ड अधिकारी दिलीप सिंह देवड़ा, मांगीलाल सूर्यवंशी, तंबोली सहित संस्थान के सभी सदस्य उपस्थित रहे तथा अतिथि का स्वागत एवं आभार प्रकट किया।