BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2026, 6:32 pm
KHABAR : जिला स्‍तरीय बैंकर्स समन्‍वय समिति की विशेष बैठक में कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने दिए निर्देश, बोले- संकल्‍प से समाधान अभियान में घर-घर सर्वे में शेष शतप्रतिशत हितग्राहियों के प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति बीमा एवं जीवन सुरक्षा बीमा योजनाओं के फार्म भरवाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत घर-घर सर्वे का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत शेष शतप्रतिशत हितग्राहियों के प्रधानमंत्री जीवन ज्‍योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना के फार्म भरवाकर संकलित करवाए और बैंकों को प्रस्‍तुत कर उनका बीमा करवाएं। कोई भी हितग्राही बीमा से वंचित ना रहे। यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने गुरूवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित बैंकर्स समन्‍वय समिति की बैठक में सभी बैंक शाखा प्रबंधकों और जिला पंचायत सीईओ, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण नीमच को दिए। बैठक में सांसद प्रतिनिधि पवन कुमार दुबे, नाबार्ड प्रतिनिधि योगेन्‍द्र सैनी, एलडीएम शितांशु शेखर, पीओ डूडा पराग जैन व जिला अधिकारी, बैंक शाखाओं के प्रबंधकगण उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने सभी शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए, कि वे अपने प्रत्‍येक बी.सी. के माध्‍यम से एक माह में 200-200 शेष हितग्राहियों के बीमा योजनाओं के फार्म भरवाना सुनिश्चित करें। कलेक्‍टर ने बीमा योजनाओं के फार्म भरवाने में पंच, सरपंच एवं वार्ड प्रभारियों का सहयोग लेने की बात भी कही। बैठक में कलेक्‍टर ने सभी बैंक शाखाओं को एन.पी.एन.कम करने पर विशेष ध्‍यान देने के निर्देश दिए।

कलेक्‍टर ने सभी बैठक शाखाओं में लंबित 3190 पीएम स्‍वनिधि योजना के प्रकरणों में इसी माह स्‍वीकृति जारी करने और हितग्राहियों को हितलाभ वितरण के निर्देश दिए। उन्‍होने इस योजना के पोर्टल संबंधी समस्‍याओं का बैंको से समन्‍वय कर समाधान करवाने के निर्देश भी एन.यू.एल.एम.के सीटी मेनेजर प्रवीण आर्य को दिए है।

बैठक में संत रविदास स्‍वरोजगार योजना, डा.भीमराम अम्‍बेडकर स्‍वरोजगार योजना, भगवान बिरसामुण्‍डा स्‍वरोजगार योजना, टंट्या मामा स्‍वरोजगार योजना, मुख्‍यमंत्री उद्यम क्रांति योजना सहित अन्‍य सभी स्‍वरोजगार योजनाओं में शतप्रतिशत लक्ष्‍य के अनुरूप ऋण स्‍वीकृतिव वितरण 31 जनवरी तक सुनिश्चित करवाने के निर्देश भी सभी जिला अधिकारियों और बैंक शाखाओं के प्रबंधकों को दिए हैं।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE