BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2026, 7:05 pm
KHABAR : आदिवासी नायक टंट्या मामा की मूर्ति में घोटाला, 10 लाख में धातु की मूर्ति लगाने का दिया ठेका, एक लाख की फाइबर प्रतिमा लगा दी, नपा अध्यक्ष-सीएमओ को खबर ही नहीं, पढे़ खबर 

Share On:-

खरगोन। मध्य प्रदेश में आदिवासी नायक टंट्या मामा की मूर्ति को भी नहीं छोड़ा गया। जी हां३ खरगोन जिले में टंट्या मामा की मूर्ति में घोटाला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर धातु की प्रतिमा स्थापित होनी थी, लेकिन फाइबर की प्रतिमा लगा दी गई। नगर पालिका ने इसके लिए 10 लाख रुपये का ठेका दिया था। बताया गया कि एक लाख की फाइबर प्रतिमा मंगवाई गई और लोकार्पण कर दिया गया। मामला सामने आने के बाद प्रशासन पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है।


दरअसल, नगर पालिका परिषद ने 24 सितंबर 2025 को टंट्या मामा तिराहे के सौंदर्गीकरण के लिए 40 लाख रुपये की मंजूरी दी थी। इसके बाद जेम पोर्टल पर मूर्ति खरीदने का टेंडर निकाला गया। जिसमें मूर्ति का मटेरियल ब्रॉन्ज, मार्बल या संगमरमर बताया गया था। टेंडर में 7.5 फीट ऊंची और लगभग 300 किलो वजन की धातु की मूर्ति का उल्लेख था, लेकिन इसके उलट फाइबर की हल्की मूर्ति मंगवा ली।


आदिवासी समाज ने दी आंदोलन की चेतावनी
इसे लेकर जयस प्रदेश संरक्षक शिवभानु सिंह सोलंकी का कहना है क्रांतिवीर टंट्या मामा की कांसे की प्रतिमा लगाना थी। एक लाख रुपए की प्रतिमा लगाकर आदिवासी समाज की भावनाओं को आहत किया गया है। घोषणा अनुरूप मूर्ति नहीं लगाई जाती है तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।


नपा अध्यक्ष ने ठेकेदार को ठहराया दोषी
नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी ने इसे ठेकेदार की गलती बताया हैं। उन्होंने कहा कि ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है। एक दिन पहले मूर्ति आई थी, जो ढकी हुई थी। दूसरे दिन जनजातीय गौरव दिवस पर मूर्ति का लोकार्पण हुआ था। नगर पालिका ने यह भी बताया कि उस मूर्ति का न तो अभी बिल बना है और न ही भुगतान किया गया है। इसके अलावा उन्होंने नई मूर्ति की स्थापना करने की बात भी कही हैं।


सीएमओ ने कार्रवाई की कही बात
नगर पालिका की सीएमओ कमला गौर ने भी कहा कि संबंधित ठेकेदार ने अपनी गलती मानी है। वहीं परिषद ने वहां पर धातु की मूर्ति स्थापित करने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों को नोटिस जारी किया जाएगा और उन पर विभागीय जांच बिठाई जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE