BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2026, 7:11 pm
KHABAR : नीमच में “नई चेतना” जेंडर कैंपेन के तहत तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रमों का आयोजन, मकर संक्रांति पर जिले में चला महिला सशक्तिकरण अभियान “हौसलों की उड़ान”, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) भारत सरकार के निर्देशानुसार मकर संक्रांति के अवसर पर जिले में जेंडर कैंपेन ‘नई चेतना 4.0’ के अंतर्गत 13 से 15 जनवरी तक तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह अभियान कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस विशेष अभियान को “हौसलों की उड़ान” नाम दिया गया है। इसका उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य स्तर पर अधिक सशक्त बनाना है।

प्रथम दिवस: लखपति दीदियों का संवाद कार्यक्रम
अभियान के प्रथम दिवस जिले के सभी विकासखंडों में संचालित संकुल संगठनों की लखपति दीदियों का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दीदियों ने आजीविका मिशन से जुड़ने के बाद अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों को गर्व और उत्साह के साथ साझा किया। साथ ही अधिक से अधिक महिलाओं को लखपति बनाने के उद्देश्य से लखपति शपथ भी दिलाई गई।

द्वितीय दिवस: पतंग महोत्सव एवं गुड़-तिल बैठक
कार्यक्रम के द्वितीय दिवस स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी दीदियों के लिए विशेष पतंग महोत्सव एवं गुड़-तिल बैठक आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों के माध्यम से सामाजिक सहभागिता, आपसी समन्वय एवं पारंपरिक संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा।

तृतीय दिवस: महिला स्वास्थ्य शिविर-
अभियान के तृतीय दिवस स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविरों में स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

प्रशासनिक सहयोग-
जिला परियोजना प्रबंधक श्री शम्भु मईडा ने बताया कि आगामी दो दिनों में आयोजित होने वाले पतंग उत्सव एवं स्वास्थ्य शिविरों में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी बड़ी संख्या में दीदियों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु श्री प्रकाश पालिया, सहायक जिला प्रबंधक, मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन को जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कार्यक्रमों के सफल आयोजन में सभी विकासखंड टीमों, संकुल स्तरीय संगठनों की पदाधिकारियों एवं दीदियों द्वारा सराहनीय सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE