चित्तौड़गढ़। चंदेरिया लॉजिस्टिक्स टीम द्वारा ‘सड़क सुरक्षा माह’ के तहत हिंदुस्तान जिंक चंदेरिया इकाई में 8वां निरूशुल्क नेत्र जांच शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। तीन दिन तक चलने वाले इस शिविर में कुल 280 ड्राइवरों की आधुनिक उपकरणों से जांच की गई।
जाँच के दौरान 110 ड्राइवरों को मौके पर ही चश्मे प्रदान किए गए, जबकि 18 ड्राइवरों को उनके विशेष प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर चश्मे कूरियर द्वारा भेजे गए। इस पहल के माध्यम से अब तक कुल 872 ड्राइवरों को लाभान्वित किया जा चुका है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा और ड्राइवरों की दृष्टि सुधार को सुनिश्चित करना है, जिससे सड़क पर दुर्घटनाओं की संभावनाओं में कमी आए। यह आयोजन चंदेरिया समेल्टिंग कॉम्प्लेक्स के लोकेशन हेड आलोक रंजन, लॉजिस्टिक्स हेड दिनेश प्रजापत, टीम सदस्य अंजलि राठौड़ और सेफ्टी हेड बालचंद पाटीदार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्नति एनजीओ ने तकनीकी और जमीनी स्तर पर महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।
चंदेरिया समेल्टिंग कॉम्प्लेक्स ने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई है, ताकि ‘शून्य दुर्घटना’ के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।