छतरपुर। लवकुश नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना गांव में बीते दिन एक परिवार पर हथियार बंद होकर हमला करने वाले आरोपियों का आज पुलिस ने जुलूस निकाला, पुलिस ने पकडे गये छह आरोपियों का लवकुशनगर थाने से न्यायालय तक पैदल जुलूस निकाला ,बीते दिन आरोपियों ने फायरिंग कर दो महिलाओं को घायल किया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया मे बायरल हुआ था। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था, आरोपियों से अवैध हथियार एवं चार पहिया वाहन जप्त किये गये है। घटना की वजह एक तरफा प्यार बताया जा रहा है।