BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2026, 12:16 pm
KHABAR : ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत, सेवा और संवेदना का सुंदर उदाहरण बना करणी सेना परिवार, जीवन सिंह शेरपुर के जन्मदिन के शुभ अवसर पर किया ये काम, पढे़ खबर 

Share On:-

शाजापुर। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से करणी सेना परिवार द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। करणी सेना परिवार के प्रमुख ठाकुर श्री जीवन सिंह शेरपुर के जन्मदिन के शुभ अवसर पर शासकीय जिला अस्पताल, शाजापुर में ठंड से बचाव हेतु कंबलों का वितरण किया गया।


इस सेवा कार्य की जानकारी देते हुए करणी सेना परिवार के जिला मीडिया प्रभारी रोहित सिंह राजपूत ने बताया कि यह आयोजन करणी सेना परिवार के अजीत सिंह खड़ी डोडिया एवं शैलेंद्र सिंह झाला के मार्गदर्शन में तथा जिला अध्यक्ष सोनू बना सापखेड़ा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य ठंड से जूझ रहे मरीजों और उनके परिजनों को राहत पहुंचाना रहा।


कंबल वितरण के दौरान करणी सेना परिवार के करणी सैनिकों के साथ-साथ सर्व समाज के लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।


कार्यक्रम के अंत में करणी सेना परिवार ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी इसी तरह समाजसेवा के कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे, ताकि जरूरतमंदों तक सहायता समय पर पहुंच सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE