BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2026, 1:19 pm
KHABAR : उज्जैन में सांदीपनि चौराहा-उदयन मार्ग चौड़ीकरण का विरोध, रहवासियों-व्यापारियों ने लक्ष्मीनगर चौराहे पर किया प्रदर्शन, दुकानें रखीं बंद, कहा-काम नहीं रोका तो चक्काजाम करेंगे, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। शहर में चल रहे प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण कार्यों के बीच सांदीपनि चौराहा से उदयन मार्ग (विक्रम मार्ग) तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण के विरोध में शुक्रवार को रहवासी और व्यापारी सड़क पर उतर आए। लक्ष्मी नगर चौराहे पर मंच लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया, जहां जमकर नारेबाजी हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी प्रदर्शन में शामिल रहे।


नगर निगम द्वारा मार्ग की मार्किंग किए जाने के बाद व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। विरोध के तहत क्षेत्र की अधिकांश दुकानों को बंद रखा गया और प्रतिष्ठानों पर सड़क चौड़ीकरण के विरोध में पोस्टर लगाए गए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बिना उचित संवाद और सर्वे के ही कार्रवाई की जा रही है, जिससे रहवासियों और व्यापारियों में असमंजस और भय का माहौल बन गया है।


निगम के प्रस्ताव के अनुसार सड़क चौड़ीकरण से करीब 26 मकान प्रभावित होंगे, जिनके सामने का लगभग 13 फीट हिस्सा हटाया जा सकता है। साथ ही मार्ग पर स्थित करीब 16 मंदिर भी इसकी जद में आ रहे हैं, जिनके विस्थापन के लिए नगर निगम ने वैकल्पिक व्यवस्था की बात कही है। निगम के अनुसार जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में सड़क चौड़ीकरण कार्य शुरू हो सकता है।


रहवासियों ने दी चक्काजाम की चेतावनी
प्रदर्शन कर रहे रहवासी दिनेश पाटीदार ने कहा कि सड़क पहले से ही काफी चौड़ी है और यहां सिंहस्थ जैसी भीड़ भी नहीं होती, ऐसे में सड़क चौड़ीकरण की आवश्यकता समझ से परे है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आगे चक्काजाम किया जाएगा। वहीं व्यापारी प्रवीण जैन ने आरोप लगाया कि अब तक कोई विधिवत सर्वे नहीं हुआ है और अधिकारी बार-बार आकर गलत तरीके से नपती कर मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस मार्ग को चौड़ा करने की कोई वास्तविक जरूरत नहीं है।


प्रभावित लोगों से संवाद करें अधिकारी
रहवासियों और व्यापारियों ने नगर निगम से मांग की है कि चौड़ीकरण के निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए और प्रभावित लोगों से संवाद कर उचित समाधान निकाला जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE