BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2026, 2:02 pm
BIG NEWS : शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर, प्रदेश में जाम छलकाना पड़ेगा महंगा, इस दिन से शराब की कीमतों में होगी बढ़ोतरी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के शराब प्रेमियों के लिए एक बुरी खबर है! दरअसल, प्रदेश में एक अप्रैल से शराब महंगी हो सकती है। वित्त वर्ष 2026-27 की नई आबकारी नीति लगभग तैयार हो गई है। जिसके प्रारूप को मंजूरी मिल गई है। इसके लागू होते ही शराब की कीमतों पर असर पड़ेगा।


वित्तीय वर्ष में 19 हजार करोड़ के राजस्व का लक्ष्य
दरअसल, एमपी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आबकारी विभाग को 19,000 करोड़ रुपये के राजस्व का टारगेट दिया है। यह बीते साल की तुलना में 3,000 करोड़ रुपये ज्यादा है। नई नीति को लेकर मुख्य सचिव अनुराग जैन की अध्यक्षता में हाई एम्पावर्ड कमेटी की बैठक हो चुकी है। आबकारी नीति के प्रारूप को मंजूरी मिल गई है।


कोई नई दुकान नहीं खुलेगी
नई नीति में शराब दुकानों का रिजर्व प्राइस तय कर 20 प्रतिशत अधिक पर ई-नीलामी होगी। ई-नीलामी प्रक्रिया प्रदेश की 3,553 शराब दुकानों की नीलामी सिंगल ई-टेंडर के जरिए से होगी। वहीं सरकार ने साफ कह दिया है कि प्रदेश में कोई भी शराब की नई दुकान नहीं खुलेगी। बताया जा रहा है कि जल्द ही इस नीति को कैबिनेट में पेश किया जाएगा। इस नीति के लागू होने के बाद 1 अप्रैल से शराब की कीमतों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE