BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2026, 2:54 pm
BIG NEWS : पीसीसी चीफ ने पूर्व लोकसभा स्पीकर से की मुलाकात, एमपी में पानी कांड को लेकर बंद कमरे में हुई चर्चा, कल इंदौर आएंगे राहुल गांधी, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शुक्रवार को पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन से उनके निवास पर मिलने पहुंचे। भागीरथपुरा में दूषित पानी से हो रही मौतों और लगातार सामने आ रही गंभीर शिकायतों के बीच यह भेंट सामान्य शिष्टाचार से कहीं ज्यादा अहम मानी जा रही है। पटवारी ने कहा कि इंदौर समेत पूरे प्रदेश में शुद्ध पेयजल की स्थिति चिंताजनक है। इस मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय जमीन पर समाधान निकालना जरूरी है, लेकिन सत्ताधारी दल एक-दूसरे पर आरोप लगाने में ही व्यस्त है।


एमपी के बड़े हिस्से में पानी पीने योग्य नहीं
इस मुलाकात के दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के साथ शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। बातचीत के बाद मीडिया से बात करते हुए पटवारी ने कहा कि एनजीटी की रिपोर्ट सरकार के लिए चेतावनी है। रिपोर्ट में साफ उल्लेख है कि मध्यप्रदेश के बड़े हिस्से में पानी पीने योग्य नहीं है। उन्होंने कहा कि भागीरथपुरा में हुई मौतें बेहद गंभीर मामला हैं और इन्हें हल्के में नहीं लिया जा सकता। यह किसी पार्टी का नहीं, आम लोगों की जान से जुड़ा सवाल है।


प्रदेशभर में सामाजिक ऑडिट कराएगी कांग्रेस, इंदौर आएंगे राहुल गांधी
जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस की प्राथमिकता हर नागरिक तक साफ पानी पहुंचाना है। उन्होंने सरकार से मांग की कि दूषित पानी की समस्या पर तत्काल ठोस कार्रवाई हो। साथ ही बताया कि कांग्रेस प्रदेशभर में पानी को लेकर सामाजिक ऑडिट कराने जा रही है। पटवारी ने यह भी कहा कि राहुल गांधी इंदौर आकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे और हालात का जायजा लेंगे। अनुमति न मिलने को लेकर उन्होंने प्रशासन पर सवाल खड़े किए।


सुमित्रा महाजन ने मानी खराब पानी की समस्या
वहीं इस मौके पर सुमित्रा महाजन ने कहा कि जीतू पटवारी उनसे पहले भी मिलते रहे हैं और जनहित के मुद्दों को लेकर गंभीर रहते हैं। उन्होंने माना कि शहर के कई इलाकों में खराब पानी की समस्या है, जिसका समाधान मिलकर करना होगा। महाजन ने सुझाव दिया कि आईआईटी, आईआईएम जैसी संस्थाओं के विशेषज्ञों की मदद लेकर तकनीकी सुझाव तैयार किए जाएं और सरकार तक पहुंचाया जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का मजबूत भूमिका निभाना जरूरी है और इस तरह के मुद्दों को उठाना उसका अधिकार है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE