मनासा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम किरण अंजना से मुलाकात कर नगर में फैल रही जीबीएस बीमारी को लेकर चिंता जताई। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि दूषित पेयजल की आपूर्ति और नगर में अपर्याप्त साफ-सफाई व्यवस्था के कारण गंभीर बीमारियां फैल रही हैं, जिससे आम नागरिक बेहद परेशान हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि नगर परिषद इस समस्या के प्रति लगातार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। जीबीएस बीमारी का इलाज अत्यंत महंगा होने के कारण कई मरीज उपचार कराने में असमर्थ हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से मांग की किरू
नगर में दूषित पेयजल की आपूर्ति तत्काल रोकी जाए
साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए सख्त निर्देश दिए जाएं
बीमारी का इलाज निशुल्क कराया जाए
बीमारी से जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है, उनके परिजनों को उचित मुआवजा दिलाया जाए