कसरावद। अनुभूति कार्यक्रम वर्ष 2025-26 के तहत वन परिक्षेत्र कसरावद की बीट छोटी कसरावद (कक्ष क्रमांक 1035) में स्कूली विद्यार्थियों के लिए ईको कैम्प का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम नगर वन योजना अंतर्गत वृक्षारोपण के तहत आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में शासकीय कन्या हाई स्कूल बामंदी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बामंदी, और शासकीय हाई स्कूल छोटी कसरावद के लगभग 126 विद्यार्थियों ने भाग लिया। ईको कैम्प के माध्यम से विद्यार्थियों को ईकोपर्यटन के उद्देश्य, पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, पक्षी दर्शन, वन औषधियाँ और वन प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई।
इस कार्यक्रम में जानकारी देने वाले अनुभवी मास्टर ट्रेनर्स थे:
श्रीराम राठोर, सेवानिवृत्त वनक्षेत्रपाल
हिरालाल पटेल, सहायक वनसंरक्षक उपवनमंडलाधिकारी बिस्टान
नारसिंह भूरिया, वनक्षेत्रपाल परिक्षेत्र अधिकारी कसरावद
साथ ही अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम के अंत में प्रश्नोत्तरी परीक्षा का आयोजन किया गया। परिणाम इस प्रकार रहे:
प्रथम स्थान: कृष्णा पिता मुनीवर, कक्षा 10वी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बामंदी
द्वितीय स्थान: खुशी पिता इरफान, कक्षा 10वी, शासकीय हाई स्कूल छोटी कसरावद
तृतीय स्थान: नंदनी पिता श्रीकृष्ण, कक्षा 10वी, शासकीय कन्या हाई स्कूल बामंदी
सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह और अन्य सहभागी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।