नीमच। दिनांक 17 जनवरी 2026 (शनिवार) को एमपीआरडीसी द्वारा पोल शिफ्टिंग कार्य किए जाने के कारण 11 केवी महू रोड फीडर की विद्युत आपूर्ति दोपहर 12.00 बजे से शाम 4.00 बजे तक बाधित रहेगी।
सहायक यंत्री (शहर) ने जानकारी देते हुए बताया कि निर्धारित कार्य के चलते यह अस्थायी विद्युत कटौती की जा रही है। फीडर बंद रहने से महू रोड, पटवा कॉलोनी, उदय विहार कॉलोनी, स्टार सिटी कॉलोनी, आदित्य स्टेट कॉलोनी, वृंदावन कॉलोनी, प्रगति नगर, महावीर नगर, हवाई अड्डा रोड, कालानी कॉलोनी एवं वैभव नगर सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया है कि कार्य की प्रगति के अनुसार विद्युत आपूर्ति की अवधि में कमी या वृद्धि की जा सकती है।