BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2026, 5:45 pm
KHABAR : मां बगलामुखी की शरण में गौतम गंभीर, टीम इंडिया की जीत की अर्जी के साथ शत्रु पराजय का किया विशेष हवन, गर्भगृह में की मौन साधना, पढे़ खबर 

Share On:-

आगर मालवा। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गौतम गंभीर शुक्रवार को आगर मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे। इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे एकदिवसीय मुकाबले से पहले उन्होंने मंदिर में विधि-विधान से दर्शन कर विशेष पूजा और हवन किया। 


शत्रु पराजित के लिए किया हवन
मां बगलामुखी के दरबार में गौतम गंभीर ने देश की सुख-शांति और टीम इंडिया की जीत की कामना की। मान्यता है कि मां बगलामुखी में हवन और अनुष्ठान करने से शत्रु पराजित होता है, विरोधी शक्तियां निष्क्रिय होती हैं और विजय का मार्ग खुलता है। इसी आस्था के तहत वह विशेष हवन में शामिल हुए। पूजा के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। 


गर्भगृह में की मौन साधना
अनुष्ठान के बाद गौतम गंभीर ने गर्भगृह में कुछ समय मौन साधना भी की। मंदिर के मुख्य पुजारी दिनेश गुरु ने उन्हें माता की चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद प्रदान किया। गौतम गंभीर के मंदिर आगमन की सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। मंदिर समिति के पदाधिकारी और ट्रस्ट सदस्य भी इस दौरान मौजूद रहे। 


इंदौर में होगा इंडिया-न्यूजीलैंड का मैच
उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले की तैयारी में जुटी हुई है। ऐसे समय में टीम इंडिया के हेड कोच का शक्तिपीठ नलखेड़ा पहुंचना खेल और आस्था के संगम के रूप में देखा जा रहा है।


शत्रु नाश और विजय की देवी इन मां बगलामुखी
मां बगलामुखी को शत्रु नाश और विजय की देवी माना जाता है। नलखेड़ा स्थित यह शक्तिपीठ न केवल मध्यप्रदेश बल्कि देश-विदेश में अपनी विशिष्ट धार्मिक मान्यताओं के लिए प्रसिद्ध है, जहाँ समय-समय पर राजनीति, उद्योग, फिल्म और खेल जगत से जुड़ी कई नामचीन हस्तियां दर्शन के लिए पहुंचती रही हैं।

                     

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE