प्रतापगढ़। जिला मुख्यालय के एरिया पति रोड स्थित गली नंबर-3 में संचालित संजीवनी सेवा संस्थान के कार्यालय परिसर का शुक्रवार को सेवानिवृत्त सहायक कृषि अधिकारी महेंद्र वर्मा ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान द्वारा संचालित सहजन (मोरिंगा) आधारित औषधीय खेती तथा कन्यादान महादान योजना से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ली।
अवलोकन के दौरान महेंद्र वर्मा ने संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संजीवनी सेवा संस्थान सामाजिक सरोकारों से जुड़े उल्लेखनीय और प्रेरणादायी कार्य कर रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में संस्थान द्वारा आयोजित कृषि एवं प्रशिक्षण संबंधी कार्यक्रमों में वे अपने अनुभव साझा कर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर संस्थान के सचिव अमर सिंह ने अतिथि का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि अनुभवी अधिकारियों का मार्गदर्शन संस्थान के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में जिला सहायक अनुसिया मीणा, फील्ड अधिकारी दिलीप सिंह देवड़ा, मांगीलाल सूर्यवंशी, तंबोली सहित संस्थान के सदस्य उपस्थित रहे।