BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2026, 6:01 pm
BIG NEWS : पंचायत सचिवों के लिए बड़ी घोषणा, 7वें वेतनमान के तहत मिलेगा सैलरी, रिटायरमेंट आयु सीमा भी बढ़ी, सीएम डॉ मोहन ने किए ये ऐलान, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव ने पंचायत सचिवों के लिए बड़ी घोषणा की है। सातवें वेतनमान के तहत सैलरी दी जाएगी। साथ ही रिटायरमेंट आयु सीमा भी बढ़ाई गई है। इसके अलावा जिला कैडर का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पंचायत सचिवों को अग्रिम बधाई दी हैं।


दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शुक्रवार को भोपाल के दशहरा मैदान स्थित प्रदेश स्तरीय पंचायत सचिव सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पंचायत सचिवों के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया। सचिवों को अब 7वें वेतनमान के तहत वेतन मिलेगा। रिटायरमेंट की उम्र भी बढ़ाई गई है। अब सचिव 62 साल की उम्र में रिटायर होंगे।


सीएम डॉ मोहन ने कही ये बात
इस दौरान सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि भारत की आत्मा गांव में बसती है। प्रगति के लिए गांव की समृद्धि जरूरी है। कलकारखाना भी गांव में जरूरी हैं। कारखाने ग्रामीण अंचलों में जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीब, महिला, युवा, गांव को जोड़ा है। सरकार के निर्णय पंचायतों के विकास को लेकर हो रहे हैं। पंचायत, पंचायत सचिव और पंचपरमेश्वर काम कर रही हैं।


कई बार लोग पंचायत सचिव पर भरोसा करते हैं- मुख्यमंत्री
उन्होंने आगे कहा कि कई बार लोग अपने परिवार पर भरोसा नहीं करते है, लेकिन पंचायत सचिव पर भरोसा करते हैं। पंचायत सचिव को मन की बात बता देते हैं। पंचायत सचिव की टेढ़ी नजर किसी पर नहीं पड़ना चाहिए। किसान कल्याण वर्ष में 16 विभाग समाहित किए गए हैं। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने पंचायत सचिव सम्मेलन में कई बड़ी घोषणाएं की है। इस कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव के साथ केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल भी मौजूद रहे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE