मुंगावली। अशोकनगर जिले के मुंगावली तहसील अंतर्गत आने वाले मल्हारगढ़ रोड पर बीती रात अज्ञात कारणों से एक किराना दुकान में भीसड़ आग लग गई जिसमें लाखों रुपए का किराना सामान चलकर खाक हो गया।
दुकान मालिक गब्बर सिंह दांगी ने बताया कि वह गुरुवार की रात लगभग 9 बजे दुकान बंद करके अपने गांव बिलहेरु चले गए थे इसके बाद लगभग 1 घंटे बाद उनके पास किसी का फोन आया कि उनकी दुकान में आग लग गई है यह खबर सुनकर वह तुरंत मुंगावली आए तो आकर देखा दुकान में लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो गया था लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन लगाकर बुलाया और आग पर काबू पाया गया।
इसके बाद गुरुवार सुबह उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी पुलिस ने मौके पर आकर जांच पड़ताल की और मामला दर्ज कर संज्ञान में लिया।
दुकान मालिक गब्बर सिंह दांगी का कहना है कि उनका ड्राई फ्रूट का होलसेल का काम है इसके अलावा अन्य किराना सामग्री भी वह रखते हैं इसमें काफी मात्रा में उनका सामान का नुकसान हुआ है।
आगजनी की बड़ी खबर सुनकर क्षेत्रीय विधायक बृजेंद्र सिंह यादव भी पीड़ित के पास पहुंचे और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।