नीमच। संभाग आयुक्त उज्जैन आशीष सिंह ने शुक्रवार को मनासा प्रवास के दौरान मनासा नगर को पेयजल आपूर्ति करने वाले चंबलेश्वर वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर, जल शुद्धिकरण की प्रक्रिया का अवलोकन किया और पेयजल आपूर्ति के पूर्व पेयजल की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री दीपेश वाष्पत, सीएमओ मनासा व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।