BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2026, 10:08 am
NEWS : विशेष गहन पुनरीक्षण 2026- दावे-आपत्तियों का निस्तारण निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, चित्तौड़गढ़ में एसआईआर प्रक्रिया पारदर्शिता व नियमानुसार जारी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चितौड़गढ़।  विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र चित्तौड़गढ़ से संबंधित दावे एवं आपत्तियों के निराकरण की संपूर्ण प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं नियमानुसार संचालित की जा रही है।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं उपखंड अधिकारी चित्तौड़गढ़ बीनू देवल ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई थी। इस दौरान प्राप्त सभी आवेदन निर्धारित प्रारूप में स्वीकार किए गए हैं तथा उनका निस्तारण विधिवत प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक दावा एवं आपत्ति का सत्यापन संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) द्वारा किया जाता है। सत्यापन उपरांत मामलों की सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी द्वारा गंभीरता से जांच कर प्रकरण अग्रेषित किए जाते हैं। सभी प्रकरणों में अंतिम निर्णय निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी द्वारा पूर्ण संतुष्टि के बाद ही लिया जाता है। यह पूरी प्रक्रिया निर्वाचन आयोग की निर्धारित गाइडलाइन के अनुरूप संपादित होती है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE