नीमच। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग राजेंद्र शुक्ल आज 17 जनवरी 2026 शनिवार को वायुयान द्वारा प्रातः 10 बजे भोपाल से प्रस्थान कर प्रातः 10.45 बजे नीमच हवाई पट्टी पहुंचेंगे। उनके आगमन से पूर्व ही हेलीपेड पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का जमावड़ा लग गया है।

हेलीपेड से उपमुख्यमंत्री नीमच होते हुए कार के माध्यम से मनासा के लिए प्रस्थान करेंगे। वे सुबह 11.30 बजे मनासा पहुंचकर जीबीएस वायरस की रोकथाम एवं उससे प्रभावितों के उपचार के संबंध में रेस्ट हाउस मनासा पर बैठक लेंगे। शुक्ल दोपहर 12.00 बजे मनासा में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोपहर 12.45 बजे मनासा से नीमच के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 1.30 बजे नीमच हवाई पट्टी पहुंचकर स्टेट प्लेन से नीमच से रीवा जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।
