मंदसौर। पुलिस थाना शामगढ़ द्वारा अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 300 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब सहित एक वेन्यु कार जब्त की गई है। शराब की अनुमानित कीमत 72 हजार रुपये बताई गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गरोठ) हेमलता कुरील एवं एसडीओपी सीतामऊ दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शामगढ़ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय के नेतृत्व में की गई।

घटना का विवरण
दिनांक 16 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की हुंडई वेन्यु कार (क्रमांक MP 70 C 1453) में अवैध शराब भरकर ग्राम कुरावन–देवरी होते हुए मेलखेड़ा की ओर ले जाई जा रही है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने टकरावद फंटे से देवरी रोड पर मगरें के पास घेराबंदी की।

घेराबंदी के दौरान उक्त वाहन को रोककर चालक सुरत सिंह पिता गोपाल सिंह सौधिया राजपूत (28 वर्ष), निवासी ग्राम भुंडिया, थाना शामगढ़, जिला मंदसौर को पकड़ा गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें पावर 1000 बीयर की 25 पेटियां, कुल 300 बल्क लीटर अवैध शराब पाई गई।

पुलिस ने मौके पर शराब तथा आरोपी के कब्जे से हुंडई वेन्यु कार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी से अवैध शराब के स्रोत के संबंध में पूछताछ जारी है।

आपराधिक रिकॉर्ड
आरोपी सुरत सिंह पूर्व में भी अवैध शराब तस्करी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है-
अपराध क्रमांक 16/2020, धारा 34(2) आबकारी एक्ट, थाना भानपुरा
अपराध क्रमांक 108/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट, थाना शामगढ़
अपराध क्रमांक 158/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट, थाना शामगढ़
जब्त मशरूका-
पावर 1000 बीयर की 25 पेटियां (300 बल्क लीटर), कीमत लगभग 72,000 रुपये
हुंडई वेन्यु कार क्रमांक MP 70 C 1453, अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये

सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय, उप निरीक्षक रविन्द्र प्रताप डांगी, प्रधान आरक्षक घनश्याम भैसानिया, प्रधान आरक्षक ममशाद नूर, आरक्षक श्रीकृष्ण सिकरवार, आरक्षक विशाल सिंह चन्द्रावत एवं पुलिस टीम का विशेष योगदान रहा।
