नीमच। सहायक यंत्री (शहर) ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 17 जनवरी 2026 (शनिवार) को एमपीआरडीसी द्वारा पोल शिफ्टिंग कार्य किए जाने के कारण 11 केवी महू रोड फीडर की विद्युत आपूर्ति दोपहर 12.00 से शाम 4.00 बजे तक बाधित रहेगी।
इस दौरान महू रोड, पटवा कॉलोनी, उदय विहार कॉलोनी, स्टार सिटी कॉलोनी, आदित्य स्टेट कॉलोनी, वृन्दावन कॉलोनी, प्रगति नगर, महावीर नगर, हवाई अड्डा रोड, कालानी कॉलोनी एवं वैभव नगर सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। कार्य की प्रगति के अनुसार विद्युत आपूर्ति का समय घटाया या बढ़ाया जा सकता है।