सरवानियां महाराज। मध्यप्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर के भागीरथपुरा में दुषित पानी पीने से हुई मौतों से फैली सनसनी से मध्यप्रदेश सरकार के कान खड़े हो गए हैं।
पुरे मध्यप्रदेश में ड्रिंकिंग वाटर को लेकर मुहिम छिड़ गई है और पंचायतों से लगाकर नगर निकायों तक में पानी सप्लाई स्रोतों और पेयजलापूर्ति लाइनों का रख रखाव और सफाई पर फोकस हो गया है। इंदौर के दुषित पानी की बात अभी थमी नहीं थी कि नीमच के मनासा में पानी से हुई समस्या से जिला प्रशासन सतर्क होकर काम कर रहा है। मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में जल सुनवाई को शामिल करते हुए गांव की पंचायतों को भी जल सुनवाई करने की कहा है।
डीएम हिमांशु चंन्द्रा ने गुरुवार को जिला अधिकारियों की बैठक लेकर साफ और स्वच्छ जल वितरण के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को जिला परियोजना अधिकारी शहरी विकास अपर कलेक्टर पराग जैन के निर्देशों पर नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र सिंह जैन ने परिषद में जल प्रदाय योजना और स्वच्छता प्रभारी की बैठक लेकर सख्त निर्देश दिए हैं कि शहर में पेयजल आपूर्ति के समस्त स्रोतों की प्रतिदिन मानीटरीग करें तथा सार्वजनिक स्थानों पर लगी पेयजल टंकियों की साफ सफाई कर ड्रिंकिंग वाटर के सेंपल लेब भेजें। पेयजल टंकियों स्त्रोतों के आसपास गंदगी नहीं रहे। सार्वजनिक प्याऊ एवं इसके आसपास सफाई पर ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही शासन के निर्देश है कि शहर में स्थित शीतल जल सप्लाई करने वाली संस्थाओं से भी सप्लाई किए जा रहे पानी के सेंपल लेब भेजें जायें। स्वच्छता के साथ साथ कीटनाशक दवाई का छिड़काव करें, ब्लिचिंग पावडर, एलम तय मानक अनुसार पानी फिल्टरेशन में डाला जाना सुनिश्चित करें।
सीएमओ अमले के साथ मैदान में-
परिषद अध्यक्ष के निर्देश पर सीएमओ राकेश चौहान, जल प्रदाय योजना प्रभारी भंवरसिंह राणावत, सफाई दरोग़ा विजय दुर्गज ने वाटर सप्लाई स्रोतों का निरीक्षण किया। नल-जल योजना के कर्मचारियों ने पानी की टंकियों की सफाई कर सेंपल कलेक्ट किए। सीएमओ राकेश चौहान ने नल-जल विभाग के साथ में आर ओ वाटर प्लांट श्रीराम शीतल जल से पानी का सेंपल लिया जिसे लेब भेजा जा रहा हैं।
वाटर वर्क्स से लगाकर ट्रीटमेंट प्लांट तक नज़र-
नगर परिषद अमले ने पिछले दिनों मोरवन वाटर वर्क्स कुएं से लगाकर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तक कि साफ सफाई कर सेंपल लेब भेज दिए थे। इसके साथ ही शहर में स्थित वाटर कलेक्ट कुआं और ट्युबवेल अन्य स्त्रोतों की साफ सफाई करवाई गई है। पाइप लाइन लिकेज की सुचना पर शिघ्र लिकेज सुधार करवाया जा रहा है।
परिषद ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर-
नगर परिषद ने पेयजल से संबंधित किसी भी प्रकार कि जानकारी या शिकायत के लिए एक हेल्पलाइन नंबर 9039597740 जारी किया है। इस हेल्पलाइन नंबर पर कार्यालय समय में जल से संबंधित शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।