BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2026, 12:09 pm
KHABAR : आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा का निमार्णाधीन स्कूल अटैच, बहुचर्चित 12 करोड़ कैश और 10 किलो सोना मामले का है आरोपी, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की बहुचर्चित 12 करोड़ कैश और 10 किलो सोना मामले के आरोपी आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। आयकर विभाग ने शाहपुरा स्थित एक स्कूल भवन को अस्थायी रूप से अटैच किया है।


ट्रस्ट केवल बेनामीदार की भूमिका में
शाहपुरा भोपाल में करीब 7.5 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा यह स्कूल भवन राजमाता शिक्षा एवं समाज कल्याण भोपाल के नाम से पंजीकृत है। इस ट्रस्ट सौरभ की मां उमा शर्मा उनके सहयोगी चेतन गौर और शरद जायसवाल ट्रस्टी के रूप में दर्ज है। जांच में सामाने आया है, ट्रस्ट केवल बेनामीदार की भूमिका में था, जबकि संपत्ति का वास्तविक स्वामी सौरभ शर्मा है।


सौरभ शर्मा की मां, चेतन और शरद को नोटिस जारी
स्कूल भवन को बेनामी संपत्ति लेनदेन निषेध अधिनियम के तहत बेनामी पाया गया। वास्तविक स्वामी को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। सौरभ शर्मा की मां, चेतन और शरद को नोटिस जारी हुआ है। इस स्कूल संचालन के लिए प्रमुख स्कूल की श्रृंखला से फ्रेंचाइजी ली थी। आयकर विभाग अब निर्माण में लगाए गए धन स्रोत और ट्रस्ट अन्य गतिविधियों की भी जांच कर रहा है। आने वाले दिनों में इनसे जुड़ी संपत्तियों पर कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE