BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2026, 12:22 pm
KHABAR : हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के तहत मातृशक्तियों ने निकाली भव्य कलश यात्रा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर नगर में दो विशाल हिंदू सम्मेलन, पढे़ खबर 

Share On:-

शाजापुर। कालापीपल नगर में आयोजित होने वाले विशाल हिंदू सम्मेलन की तैयारियाँ पूरे उत्साह के साथ जोरों पर हैं। इसी क्रम में आज मातृशक्तियों द्वारा केशव बस्ती स्थित श्री चिंता हरण गणेश मंदिर से लेकर माधव बस्ती स्थित श्रीराम मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्तियों की सहभागिता रही, जिससे नगर का वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण हो गया।


कलश यात्रा के दौरान 18 जनवरी को आयोजित होने वाले केशव बस्ती हिंदू सम्मेलन के लिए प्रताप गार्डन में विधिवत पंडित नीरज अग्निहोत्री द्वारा भूमि पूजन भी संपन्न हुआ।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर कालापीपल नगर में दो विशाल हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है।


18 जनवरी को केशव बस्ती का विशाल हिंदू सम्मेलन एवं 25 जनवरी को माधव बस्ती का विशाल हिंदू सम्मेलन दोनों ही सम्मेलन प्रताप गार्डन, कालापीपल में आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों द्वारा कालापीपल नगर के समस्त हिंदू समाज से विनम्र आग्रह किया गया है कि वे 18 जनवरी को केशव बस्ती हिंदू सम्मेलन एवं 25 जनवरी को माधव बस्ती हिंदू सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर आयोजनों को सफल बनाएं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE