BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2026, 12:24 pm
BIG NEWS : मनासा पहुंचा प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल का काफिला, सर्किट हाउस पर लेंगे जीबीएस वायरस की रोकथाम को लेकर अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक, फिर होंगे यहां के लिए रवाना, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग राजेंद्र शुक्ल आज 17 जनवरी शनिवार को नीमच जिले के दौरे पर है। वे विशेष हेलीकॉप्टर से भोपाल से प्रस्थान कर तय समय से करीब पौन घंटा देरी से सुबह 11.30 बजे नीमच स्थित हवाई पट्टी पहुंचे। उनके आगमन से पूर्व ही हेलीपेड पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का जमावड़ा लग गया था। डिप्टी सीएम का हेलीपेड पर विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, विधायक दिलीप सिंह परिहार, विधायक अनिरूद्ध माधव मारू सहित बड़ी संख्या में मौजूद भाजपाईयों ने स्वागत किया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री शुक्ल का काफिला मनासा के लिए रवाना हुआ। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। 

मनासा के सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपाईयों ने उनका स्वागत किया। अब कुछ ही देर में डिप्टी सीएम जीबीएस वायरस की रोकथाम एवं उससे प्रभावितों के उपचार के संबंध में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की बैठक लेंगे। इसके बाद शुक्ल मनासा में ही स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां से वे दोपहर में नीमच के लिए प्रस्थान करेंगे और नीमच हवाई पट्टी से रीवा जिले के विशेष विमान से रवाना होंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE