नीमच उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का आज नीमच हवाई पट्टी पर वायुयान से आगमन हुआ। हवाई पट्टी पर पूर्व मंत्री एवं जावद क्षेत्र के विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, मनासा विधायक अनिरुद्ध मारू, जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल एवं जनप्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री शुक्ल का आत्मीय स्वागत किया।
प्रशासन की ओर से उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसोदिया ने उपमुख्यमंत्री शुक्ल की अगवानी की और उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।इस मौके पर जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।