मुरैना। माता बसैया थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध शराब निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में देशी शराब, स्पिरिट और शराब बनाने का सामान जब्त किया है।
मुरैना पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के तहत थाना माताबसैया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है उन्होंने बताया कि ग्राम नाका के पास आसन नदी के किनारे स्थित बीहड़ क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी मौके से पुलिस ने 1000 लीटर से अधिक अवैध देशी शराब, 600 लीटर ओ.पी. स्पिरिट, 12 बोरे रसायन, 04 जिंदा राउंड सहित बड़ी मात्रा में शराब निर्माण की सामग्री जब्त की और कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 9 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।वहीं पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 12/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार पर पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई जारी रहेगी और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।