मनासा। नीमच जिले के मनासा नगर में गिलियन बैरे सिंड्रोम (जीबीएस) के बढ़ते मामलों ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। बीमारी से अब तक दो मासूम बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है, जबकि जीबीएस मरीजों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। लगातार सामने आ रहे नए मामलों से आमजन में भय का माहौल है।नीमच सीएमएचओ डॉक्टर आर के खादयोत के अनुसार मनासा में वार्ड नंबर 11,12 और 15 में 4 नए केस ओर आने की जानकारी निकलकर सामने आई है जो कि संदिग्ध है। डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने मनासा विश्राम गृह पहुंच तमाम प्रशासनिक स्वास्थ्य अधिकरियों कर्मचारियों की बैठक ली साथ ही कई आवश्यक निर्देश दिए।
बढ़ते मामलों को देखते हुए मनासा के शिविर हॉस्पिटल में इमरजेंसी वार्ड बना गया हे साथी दिन अतिरिक्त डाक्टर बढ़ाए गए है।