शाजापुर। ग्राम उगली में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, स्वर्गीय बाबूजी श्री शिवनारायण अहिरवार के मृत्यु के तेरहवें दिन श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमे अहिरवार समाज संघ जिला शाजापुर के द्वारा मृत्यु भोज को बंद करने का लिया संकल्प, श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित मुख्य अतिथि आदरणीय पूर्व टी आई,ओर संस्थापक अमान सिंह नरवरिया, अध्यक्षता के रूप में एस एस सूर्यवंशी, विशिष्ट अतिथि नयनतारा अहिरवार, सभापति महिला एवम बाल विकास अध्यक्ष ओबेदुल्लागंज रायसेन, डा धर्मेंद्र अहिरवार समाजिक कार्यकर्ता रायसेन, एवम शाजापुर के समस्त ग्रामवासी, मेहमान, बहन बेटियां उपास्थित रही, सभा उपस्थित अतिथियों में शिक्षा, समानता, स्वाभीमान, हक अधिकार पर अपनी बात रखी, जिला अध्यक्ष शाजापुर अहिरवार समाज संघ सीताराम अहिरवार, मुकेश अहिरवार, संदीप अहिरवार, सरपंच गोविंद सिंह अहिरवार,एवम समाज के वरिष्ठ नागरिक शामिल हुए, सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। भजन मंडली के साथ भजनों को प्रस्तुति की गई, गायकों के द्वारा समा बांधा गया। आदरणीय उगलि के पूर्व सरपंच प्रजापति द्वारा बहुत अच्छा मंच संचालन किया गया। समाज को दिशा और दशा एवम सत्ता मे भागीदारी की बात कही गई, सभा में उपस्थित सभी अतिथियों के साथ ग्रामवासी एवम मेहमानों ने मृत्यु भोज जेसी कुरीतियों को बंद करने का संकल्प लिया, एंव स्वर्गीय शिवनारायण के पुत्रों द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।