नीमच। अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुरा पुलिस ने शुक्रवार को प्रभावी कार्रवाई करते हुए ग्राम आमलिया में दबिश देकर 550 लीटर लहान नष्ट किया।
जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एन. एस. सिसौदिया तथा प्रभारी एसडीओपी मनासा निकिता सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी रामपुरा निरीक्षक विजय सागरिया के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ द्वारा दिनांक 17 जनवरी 2026 को यह कार्रवाई अंजाम दी गई।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया है। अभियान में थाना प्रभारी रामपुरा एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।