माउंट आबू। देश के सबसे बड़े अर्ध सैनिक बल जो देश की आंतरिक सुरक्षा में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 44 मेडिकल अधिकारी जिन्होंने 57 बैच में 17 सप्ताह का कठोर प्रशिक्षण माउंट आबू आंतरिक सुरक्षा अकादमी सीआरपीएफ में प्राप्त किया उनका शपथ ग्रहण समारोह आज माउंट आबू के सीआरपीएफ ग्राउंड में भव्य समारोह के साथ संपन्न हुआ।
इस शपथ ग्रहण समारोह में परेड की सलामी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आंतरिक सुरक्षा अकादमी के निदेशक एवं एवं पुलिस महानिरीक्षक दर्शन सिंह गोला ने ली। इस बैच में 18 महिलाएं और 26 मेडिकल ऑफिसर शामिल थे। जिन्होंने एक पुलिस अधिकारी सहायक कमांडेंट के रूप में आज प्रशिक्षण पूरा किया। शपथ ग्रहण समारोह में देश के कोने-कोने से आए पुलिसउपमहानिरीक्षक, प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे अधिकारियों के अभिभावक, और माउंट आबू के गणमान्य लोग सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर प्रशिक्षण के दौरान और राउंड चौंपियनशिप का अवार्ड डॉक्टर अश्वत्थि रमेश ने जीता, बेस्ट इनडोर का किताब वसुंधरा गोस्वामी ने तो बेस्ट एंड आउटडोर डॉक्टर जीशन फुकन रहे। इस अवसर पर अकादमी के उपनिदेशक एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक शिवकुमार ने स्वागत और उपनिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक सुधांशु सिंह ने अधिकारियों को शपथ दिलाई और सभी का आभार व्यक्त किया। हमारे संवाददाता ने कार्यक्रम के विजेता महिला सहायक कमांडेंट मेडिकल अधिकारी से की खास बातचीत मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक एवं आंतरिक सुरक्षा के निदेशक दर्शन सिंह गोला संबोधित करते हुए देखिए रिपोर्ट।