मनासा। जी.बी.एस. (गुलियनदृबैरे सिंड्रोम) से हुए हादसों से बचाव, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा सुविधाओं के अभाव तथा वायरस की रोकथाम हेतु समुचित व्यवस्थाओं की मांग को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनासा के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मध्यप्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात की।
उपमुख्यमंत्री के मनासा आगमन पर प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय रेस्ट हाउस में उनसे भेंट कर क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं से अवगत कराया तथा इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों की उपलब्धता, आवश्यक दवाइयों, जांच सुविधाओं और आपातकालीन व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की गंभीर घटनाओं से प्रभावी रूप से निपटा जा सके।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के उचित समाधान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।