शाजापुर। इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी से 24 निर्दोष नागरिकों की मौत के मामले को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को बस स्टैंड शाजापुर पर उपवास व धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के कथित गैर-जिम्मेदार रवैये की निंदा करते हुए दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की।
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार न तो पीड़ितों को राहत दे पा रही है और न ही जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई कर रही है। भागीरथपुरा में लगातार हो रही मौतें प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम हैं, लेकिन सरकार आंखें मूंदे बैठी है।
अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी संबोधन में कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन भाजपा शासन में आम नागरिकों की जान तक सुरक्षित नहीं है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश्वर प्रताप सिंह, बालकृष्ण चतुर्वेदी, आशुतोष शर्मा, रामू सर्राफ, मो. बड़ोदिया ब्लॉक अध्यक्ष अमर सिंह गुर्जर, विनीत दीक्षित, इमरान खरखरे, नीरज वैष्णव, दीपक निगम, सत्या वातरे, राजीव दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष शकील वारसी, इंदर सिंह दिल्लोद, कालूराम कुंडला, अंकित अंबावतीया, शोयब मेव, रईस पठान, धर्मेंद्र प्रजापति, अकील वारसी, राधेश्याम सौराष्ट्रीय, मांगीलाल, लखन मंडवर, ईश्वर सिंह, याकूब खान, अफसार खान, होकम सिंह, रामेश्वर सौराष्ट्रीय, जयप्रकाश, दूल्हे सिंह, इमरान शाह, कटारिया, पवन मालवीय, भूपेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, अशोक धानुक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।