BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 18, 2026, 4:22 pm
BIG NEWS : नीमच के फोर ज़ीरो चौराहा पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, कांग्रेस विधायक बरैया के खिलाफ फूटा आक्रोश, पुतला दहन कर उइाई इस्तीफे की मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। महिलाओं के खिलाफ फूल सिंह बरैया द्वारा की गई कथित अशोभनीय टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का आक्रोश रविवार को फोर ज़ीरो भारत माता चौराहा पर फूट पड़ा। भाजपा महिला मोर्चा एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया का पुतला दहन कर जोरदार नारेबाज़ी की और उनके बयान की कड़ी निंदा की।

भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने कहा कि संवैधानिक पद पर रहते हुए महिलाओं के प्रति इस तरह की अपमानजनक भाषा अस्वीकार्य है। ऐसे बयान पूरे महिला समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं।

विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि फूल सिंह बरैया का बयान समस्त महिला वर्ग का अपमान है। कांग्रेस नेतृत्व सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को तत्काल संज्ञान लेकर बरैया से इस्तीफा लेना चाहिए। साथ ही उन्हें अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान मीना जायसवाल, किरण शर्मा, छाया जायसवाल, निलेश पाटीदार, दारा सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE