BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2026, 10:48 am
NEWS : चित्तौड़गढ़ प्रवास पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विभिन्न स्थानों पर किया स्वागत, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद शंकर गोरा के प्रथम चित्तौड़गढ़ आगमन पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा जिला अध्यक्ष सुरेश गाडरी के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।

जिला प्रवक्ता अविनाश शर्मा ने बताया कि प्रवास के दौरान गंगरार टोल पर संतोष शर्मा, सड़ास में भेरूलाल जाट, कृष्ण होटल पर सुभाष शर्मा, रोलहेड़ा पुलिया पर रविंद्र शर्मा, नरपत की खेड़ी में गोविंद गुर्जर व जितेन्द्र शर्मा, कपासन चौराहा पर नगर अध्यक्ष अविनाश शर्मा, शास्त्री नगर में धीरज सुखवाल, कलेक्ट्रेट पर प्रिंस शर्मा, प्रताप सर्किल पर कृष्णपाल सिंह, तेजा सर्किल पर सुनील धाकड़ सहित जाट छात्रावास में भी प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

इसके पश्चात भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी, पूर्व जिलाध्यक्ष मिठ्ठूलाल जाट, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांगी कानावत, जिला महामंत्री श्रवण सिंह राव, प्रदेश प्रकोष्ठ सहसंयोजक भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी, रघु शर्मा, लालजी गुर्जर, गजेंद्र सिंह राठौड़ सहित मंडल अध्यक्ष मंचासीन रहे।

कार्यकर्ताओं से संवाद के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा सांवरिया जी के लिए रवाना हुए। इस दौरान सांवरिया जी रोड स्थित फिलिंग स्टेशन पर जिला महामंत्री सूर्यप्रताप सिंह तथा मंगलवाड़ टोल पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा और जगदीश जनवा द्वारा भी स्वागत किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE