BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2026, 1:19 pm
NEWS : राजस्थान की राजधानी जयपुर में प्रदेश महिला कांग्रेस की अहम बैठक, ज्वलंत जनसमस्याओं पर विस्तार से की चर्चा, महिला सुरक्षा व मनरेगा पर आंदोलन का ऐलान, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। जयपुर स्थित राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्षों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती के साथ-साथ प्रदेश की ज्वलंत जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी नूरी खान, राष्ट्रीय सचिव दीप्ति सिंह तथा राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह ने संबोधित किया। प्रतापगढ़ से जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेहा शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष लता शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रतापगढ़ प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।

अपने संबोधन में महिला कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश में महिला सुरक्षा की बिगड़ती स्थिति पर गंभीर चिंता जताई और भाजपा सरकार को महिलाओं की सुरक्षा में विफल बताया। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध सरकार की नाकामी को उजागर करते हैं।

बैठक में मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने के प्रयासों के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा भी तय की गई। निर्णय लिया गया कि महिला कांग्रेस प्रदेशभर में महिला सुरक्षा एवं मनरेगा के मुद्दे पर जनजागरूकता अभियान और आंदोलन को तेज करेगी।

साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, जिला व ब्लॉक स्तर पर सक्रियता बढ़ाने तथा महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे ले जाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव रिक्की सिंह हंतरा ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE