BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2026, 4:13 pm
BIG NEWS : नीमच में फिरौती का तांडव, दो लाख नहीं दिए तो दुकान-मकान पर जड़े ताले, परिवार को दी जान से मारने की धमकी, सीसीटीवी में कैद हुई दबंगई, पीड़ित पहुंचा एसपी कार्यालय, ज्ञापन सौंप लगाई गुहार, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के मुख्य चौराहे पर अवैध वसूली का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित हेमंत सोनी ने राजू दमामी उर्फ राजा एवं उसके साथी ललित पर दो लाख रुपये की फिरौती मांगने तथा रकम नहीं देने पर दुकान और मकान पर जबरन ताले लगाने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़ित ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। यह ज्ञापन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया को दिया गया। ज्ञापन में हेमंत सोनी ने बताया कि 20 जनवरी को आरोपी राजू दमामी ने पहले मोबाइल फोन पर 10 हजार रुपये की मांग की। इसके बाद दुकान पर पहुंचकर दो लाख रुपये देने का दबाव बनाया।

पीड़ित के अनुसार अगले दिन उसकी अनुपस्थिति में आरोपियों ने दुकान और मकान पर जबरन ताले लगा दिए, जिसकी पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। शाम को पुनः मौके पर पहुंचे आरोपियों ने 24 घंटे में रकम नहीं देने पर अन्य संपत्तियों पर भी ताले लगाने तथा पुलिस में शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

लगातार मिल रही धमकियों से भयभीत होकर पीड़ित की तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक नीमच को लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई एवं परिवार की सुरक्षा की मांग की है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस द्वारा शिकायत की जांच की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE