उज्जैन। जिले की तराना तहसील में गुरुवार शाम को सांप्रदायिक तनाव फैल गया। यहां विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल से जुड़े एक कार्यकर्ता पर धर्म विशेष के लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले की सूचना जैसे ही क्षेत्र में फैली तो बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता व क्षेत्र वासियों ने आक्रोश दिखाते हुए करीब एक दर्जन बसों में तोड़फोड़ कर दी। हालांकि स्थिति को देखते हुए जिला मुख्यालय से बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है। अभी माहौल शांतिपूर्ण है, स्थिति नियंत्रण में है।
दरअसल पूरा घटनाक्रम इस प्रकार है कि तराना के ही रहने वाले विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल का कार्यकर्ता सोहिल ठाकुर तराना में आरएसएस कार्यालय राम मंदिर के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान एक धर्म विशेष का युवक आया और कहने लगा कि तुम लोग गौ रक्षा के नाम पर गाड़ियां पकड़ना बंद करो वरना अंजाम ठीक नहीं होगा । इसी दौरान कुछ और लोग आए और सोहिल ठाकुर पर जानलेवा हमला कर दिया। लोहे की रॉड, चाकू व तलवार से हमला होते देख सोहेल का रिश्तेदार उसे बचाने पहुंचा तो उसे भी पीटा गया। घटना में सोहील ठाकुर को गंभीर चोट आई जिसे उपचार के लिए उज्जैन जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां उपचार जारी है।
वहीं दूसरी ओर जब इस घटना की जानकारी तराना में फैली तो हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रवासियों ने आक्रोश जताया और गरीब एक दर्जन बसों में तोड़फोड़ की। विवाद बढ़ता देख एसपी प्रदीप शर्मा ने तत्काल बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया। मामले में पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।
घटना में घायल सोहील ठाकुर के परिजन राजू ठाकुर का कहना है कि सोहिल संघ कार्यालय के पास बैठा था तभी एक मुस्लिम युवक आया और गाय परिवहन वालो से दूर रहने को कहा। इसी दौरान 15 --20 मुस्लिम लोग आए और उन्होंने हमला कर दिया। हमले में सोहील व एक अन्य साथी घायल हुआ है। लोहे की राड व चाकू से हमला किया गया है।
मामले में एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। 6 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। कुछ लोगों ने आक्रोशित होकर वाहनों में तोड़फोड़ की थी उन्हें समझाएं दी गई है । वहीं घायल का उज्जैन जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। जिनकी स्थिति ठीक बताई जा रही है।
आरएमओ डॉक्टर चिन्मय चिंचोलीकर ने बताया कि घायल सोहील ठाकुर के सर में चोट आई है। जिसे अभी आईसीयू में रखा गया है। सिटी स्कैन की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति क्लियर होगी।