शाजापुर। मध्यप्रदेश शासन द्वारा आयोजित खेलो मध्यप्रदेश वर्ष 2025-26 के अंतर्गत खेल एवं युवक कल्याण विभाग तथा डिस्ट्रिक्ट स्विमिंग एसोसिएशन शाजापुर के तत्वावधान में उज्जैन में संभाग स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शाजापुर जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया।
संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर जिले के चार तैराकों का चयन 27 से 31 जनवरी 2026 तक इंदौर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
चयनित खिलाड़ी और इवेंट
प्रांजय परमार - 50 मी., 100 मी. एवं 200 मी. ब्रेस्ट स्ट्रोक, 200 मी. फ्रीस्टाइल और 200 मी. एमआई
जय विश्वकर्मा - 800 मी. एवं 1500 मी. फ्रीस्टाइल
आयुष शर्मा - 50 मी. बैक स्ट्रोक
वीरा विश्वकर्मा - 100 मी. फ्रीस्टाइल
चयन पर दी शुभकामनाएं
चयनित खिलाड़ियों को
जिला खेल अधिकारी रविन्द्र हार्डिया,
जिला स्विमिंग एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. विवेक दुबे,
उपाध्यक्ष अजेन्द्र सिंह सिकरवार व भूषण शर्मा,
सचिव शिवचरण कुशवाह,
कोषाध्यक्ष गौरव वर्मा,
प्रशिक्षक नरेंद्र विश्वकर्मा,
तथा दीपक शर्मा, दीपक दुबे, श्याम रावत, बबलू टाइल्स, चंद्रशेखर धारवे, मनु बिजोरिया, ललित कुंभकार, सुशील मंडलोई, अजय यादव, अशोक कारपेंटर सहित अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।
सभी पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शाजापुर जिले का नाम रोशन करेंगे।