BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविरों में हितग्राहियों को.. <<     KHABAR : सोमवती अमावस्या पर कोटडाबुजुर्ग में उमड़ा.. <<     NEWS : रविन्द्रनाथ टैगोर सभागार में पांचवें.. <<     BIG NEWS : अपराधियों में दहशत, शाजापुर पुलिस की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त जारी, नीमच.. <<     KHABAR : 151 किलो आम के रस से भगवान का हुआ दिव्य.. <<     BIG NEWS : अफीम नीति पर किसानों का महाकुंभ आज, नीमच.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा में ईंधन संकट की अफवाहों पर भाजपा.. <<     KHABAR : तबादला और निलंबन बचाना है तो 50 हजार दो,.. <<     रतलाम जिले केजावरा ग्रामीण पुलिस की बड़ी.. <<     शाजापुर जिले के धेनुक ग्राम में भागवत.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव विवाद, नीमच में युवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 10 दिन तक संस्कारों की पाठशाला, पुरस्कार.. <<     BIG NEWS : रतनगढ़ पुलिस का तस्करों पर शिकंजा,.. <<     BIG NEWS : एमपी में प्री-मानसून की एक्टिविटी जारी,.. <<     विदेशों में गूंजेगा सनातन का डंका,श्रीलंका.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2026, 4:19 pm
BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने रामघाट मंदसौर में 11 करोड़ के नवीन फिल्टर प्लांट का किया भूमिपूजन, कहा- मंदसौर शहर के सभी परिवारों को शुद्ध एवं स्वच्छ पानी मिलेगा, पढे़ पीड़ी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने रामघाट, मंदसौर में अमृत 2.0 योजना अंतर्गत 11 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले नवीन फिल्टर प्लांट, टंकी एवं डिस्ट्रीब्यूशन पाइप लाइन का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, जिला योजना समिति सदस्य राजेश दीक्षित सहित नगर पालिका के पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि नवीन फिल्टर प्लांट के बन जाने से मंदसौर शहर के सभी परिवारों को शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि 48 वर्ष पुराने फिल्टर प्लांट के स्थान पर 11 करोड़ रुपये की लागत से नया फिल्टर प्लांट निर्मित किया जा रहा है, जो नगर पालिका के लिए अत्यंत आवश्यक कार्य था।


उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में अमृत 2.0 योजना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के माध्यम से सरकार द्वारा पीने के पानी की व्यवस्था की जा रही है। सरकार का संकल्प है कि देश के हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचे और 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाया जाए।


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली, स्वच्छता एवं जल जैसी मूलभूत सुविधाएं बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रत्येक नागरिक को अपने शहर, गांव और घर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में योगदान देना चाहिए। इस दौरान उन्होंने फिल्टर प्लांट का अवलोकन भी किया।


कार्यक्रम के पश्चात उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने विमुक्त, घुमंतू एवं अर्ध घुमंतू समुदायों के परिवारों के शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान हेतु संचालित जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


इस अवसर पर सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि 16 एमएलडी क्षमता का फिल्टर प्लांट, तीन पानी की टंकियां तथा तेलिया तालाब का सौंदर्यीकरण एक साथ किया जाएगा, जिससे शहर की जलापूर्ति व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में चंबल नदी से लगभग 60 प्रतिशत पानी प्राप्त हो रहा है। साथ ही 3300 करोड़ रुपये की लागत से मंदसौर बैराज परियोजना का निर्माण किया जा रहा है, जिससे भविष्य में मंदसौर को और अधिक जल उपलब्ध होगा। सिवरेज कार्य भी प्रारंभ हो चुका है, जिससे शहर की स्वच्छता में सुधार आएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE