नीमच। शासकीय आयुर्वेद औषधालय अलोरी गरवाड़ा द्वारा शुक्रवार को ग्राम डोरई में निःशुल्क आयुष (आयुर्वेद) चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, त्वचा रोग, उदर रोग, विबंध, श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्ताल्पता, रक्तचाप, अर्श, अम्लपित्त, प्रमेह सहित विभिन्न रोगों की जांच कर रोगियों को निःशुल्क औषधियां वितरित की गईं।
शिविर के दौरान बीपी की निःशुल्क जांच की गई तथा मौसमी बीमारियों से बचाव, तनाव से मुक्ति, दिनचर्या एवं पोषण से संबंधित जानकारी भी दी गई। चिकित्सकीय परामर्श के साथ आवश्यक आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में कुल 66 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर को सफल बनाने में डॉ. धीरज डावर, भगवानदास बैरागी, भगतराम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शांति धाकड़ एवं आंगनवाड़ी सहायिका पार्वती बाई का सराहनीय सहयोग रहा।