BREAKING NEWS
KHABAR : आदिवासी छात्रों के आंदोलन के बाद बीईओ का.. <<     BIG NEWS : जनसंवाद में गूंजी जनता की आवाज,.. <<     KHABAR : दतिया में मेहरबान मानसून, फिर भी सामान्य.. <<     KHABAR : दतिया में भारी वर्षा के बीच कलेक्टर ने.. <<     KHABAR : खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस ने.. <<     NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<     निजी खेत में जेसीबी से खंती खुदवाने पर विवाद,.. <<     बड़वानी में आज से 'मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     KHABAR : सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 10 अगस्त से,.. <<     कुंवरपुर शिव मंदिर में अभद्रता का मामला,.. <<     KHABAR : दिल्ली में गौ सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ और नीमच सीमा से सटे मंदिर में.. <<     KHABAR : प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए संकेतक.. <<     KHABAR : महू रोड पर ठेकेदार की लापरवाही से टूटे 4-5.. <<     KHABAR : इंदौर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, अवैध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2026, 5:04 pm
NEWS : विधायक आक्या ने चौगावड़ी विद्यालय में किया मंदिर का लोकार्पण, सरस्वती माता मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विधानसभा क्षैत्र चित्तौड़गढ़ के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चौगावड़ी परिसर में शुक्रवार को नवनिर्मित मंदिर व सरस्वती माता मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।


प्रधानाध्यापक अरूण देव त्रिपाठी ने बताया की सेवानिवृत कार्यालय अधीक्षक काशीराम जोशी तथा उनके पुत्र दुर्गेश जोशी व राकेश जोशी द्वारा ग्राम चौगावड़ी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में मंदिर का निर्माण कराया गया। शुक्रवार को सरस्वती माता मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह विधायक चंर्द्भान सिंह आक्या के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक आक्या ने पट्टिका का अनावरण कर मंदिर का उदघाटन किया।


इस अवसर पर भूमि विकास बैंक चेयरमेन बद्रीलाल जाट, पूर्व प्रधान देवेन्द्र कंवर, सरपंच रणजीतसिंह भाटी, नारू जाट, राजमल सुखवाल, दिनेश शर्मा, शंकरदास वैष्णव, पूर्व पार्षद घनश्याम मेनारिया, रामलाल जाट, देवकिशन शर्मा, ओम व्यास, दिनेश तिवारी, रतनलाल जाट, मनोज शर्मा, पूर्व प्रधानाध्यापक प्यारचंद गवारिया, बालुराम शर्मा, भंवरलाल शर्मा व नंदलाल गुुर्जर सहित बढ़ी संख्या में धर्मप्रेमी व ग्रामवासी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE